330
सारंगढ़:- कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन में तथा श्री प्रकाश पाल प्र.सहायक आयुक्त आबकारी जिला रायगढ़ के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिला,सारंगढ़ वृत्त अंतर्गत बैरागपुर से बूटिपारा जाने वाले मार्ग में आज आबकारी उप निरीक्षक अनिल बंजारे और उनकी टीम द्वारा नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मारुति वैन क्रमांक CG04HB3158 से ,50 लीटर महुआ शराब(वाहन सहित) जब्त किया गया।आरोपी शंकर लाल नायक निवासी बरमकेला,अजय सिदार निवासी सिंगारपुर सारंगढ़ को हिरासत में लेते हुए आबकारी अधिनियम 1915 के धारा 34(2) का प्रकरण कायम करते हुए प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।
