बोतल खोलकर शराब में मिला रहा था पानी.. वीडियो वायरल होने के बाद 3 कर्मचारियों की छुट्टी

by Kakajee News

छत्तीसगढ़। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर इलाके के एक शराब दुकान का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति शराब की बोतल खोलकर उसमें पानी मिलाता नजर आ रहा है।


साथ ही उसी पानी की बॉटल को बीच-बीच में खुद भी पीता जा रहा है। बताया जा रहा है कि शराब कर्मचारी ऐसे ही शराब की बोतल में पानी मिलाकर ग्राहकों को बेचते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शराब के शौकीनों ने आपत्ति भी जताई है। वहीं आबकारी विभाग ने शराब दुकान के तीन कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है।


लेकिन सवाल ये भी है कि आखिर बोतल को खोलने के बाद उसे फिर से कैसे सीलबंद किया जाता है..? सरकार की ओर से जारी होलोग्राम कर्मचारियों के पास कैसे पहुंचता है..? जिला आबकारी अधिकारी मामले में जांच की बात कह रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment