देखते ही देखते गायब हो गया पहाड़ का बड़ा हिस्सा……WATCH VIDEO

by Kakajee News

काका जी न्यूज डेस्क। बारिश का महीना शुरू होते ही पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक घटनाएं घटित होनें लगी है, कहीं लगातार हो रही बारिश से बाढ़ में लोग अपनी जान गवां रहे है तो कहीं बादल फटने की घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है ओर इन घटनाओं से सड़के भी गायब हो रही है। वहीं हिमांचल प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही लगातार बारिश से भूस्खलन की घटनाएं भी हो रही है ।

काकाजी डॉट काम आपको न्यूज और वीडियो के जरिए दिखा रहा है कैसे हिमाचल प्रदेश में इन दिनों अचानक किस तरह भू-स्खलन की घटनाएं हो रही है।

हिमांचल प्रदेश प्रदेश के कई जिले भारी बारिश की चपेट में है वहीं यहाँ पहाड़ व बादल फटने की घटनाओं में भी जनहानि के साथ साथ बड़े बड़े पुल पुलिया ओर सड़के तबाह हो गई।

आज तो कुल्लू से मनाली जाने वाले रास्ते में भी भारी बारिश से पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूट गया। इस पहाड़ के टूटने से एक सड़क पूरी तरह मलबे के ढेर में बदलकर देखते ही देखते गायब हो गई। इस घटना को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाईल फोन पर कैद किया है। देखिए किस तरह एक बड़ा पहाड़ कुछ सेकेण्ड में गायब हो गया।

Related Posts

Leave a Comment