तलवारनुमा दौली लहराते युवक पकड़ाया, धरमजयगढ़ पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

by Kakajee News

रायगढ़। तलवारनुमा हथियार लेकर सार्वजनिक स्थल पर घूमते और लोगों को डराते धमकाते एक व्यक्ति को धरमजयगढ़ पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में आज थाने की पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर दोपहर करीब 12.20 बजे गुडिय़ा चौक धरमजयगढ़ मौरू राय मेंढरमार कॉलोनी के पास मेन रोड चौक में खुले में आरोपी गौरू राय पिता सुनील राय उम्र 26 वर्ष निवासी मेंढरमार थाना धरमजयगढ़ को एक लोहे का धारदार हथियार दौली को घूमाते हुये लोगों को डराते धमकाते पकड़े। आरोपी से धारदार हथियार जप्त कर धरमजयगढ़ पुलिस थाने में आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है।

Related Posts

Leave a Comment