रायगढ़ । नगर निगम के एमआईसी सदस्य एवं स्वास्थ्य प्रभारी कमल पटेल एवम लोक निर्माण प्रभारी विकास ठेठवार,नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने सफाई प्लेसमेंट ठेकेदार के नियम व शर्तों में किए गए अनुबंध के अनुसार कार्य नहीं करने पर नोटिस देने हेतु महापौर एवं नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
सफाई प्लेसमेंट ठेकेदार मां चंडी कंस्ट्रक्शन धमतरी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2020 21 में जारी टेंडर लिया गया जिसमें निगम द्वारा 40 से 50 नियम व शर्तों का पालन करने के लिए अनुबंध किया गया था लेकिन उक्त ठेकेदार द्वारा आज तक किसी भी नियम व शर्तों का पालन नहीं किया गया सफाई कर्मचारियों द्वारा आए दिन हड़ताल करने की चेतावनी दी जा रही है यदि हड़ताल करते हैं तो पूरे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने रायगढ़ जिले के कलेक्टर भीम सिंह महापौर जानकी काटजू नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता द्वारा महा सफाई अभियान अंतर्गत शहर के 48 वार्डों में कड़ी मेहनत की जा रही है जो पूरी तरह से व्यर्थ हो सकती है ।
नगर निगम के एमआईसी सदस्य एवं स्वास्थ्य प्रभारी कमल पटेल ने सामुहिक रूप से महापौर एवं आयुक्त को सफाई प्लेसमेंट ठेकेदार मा चंडी कंस्ट्रक्शन को तत्काल नोटिस देकर अनुबंध किए गए नियम व शर्तों का पालन करने हेतु आदेशित करने ज्ञापन दिया और उल्लेखित किया गया कि उनके द्वारा नियम और शर्तों का पालन नहीं किया जाता है तो उक्त ठेकेदार के ऊपर कड़ी कार्यवाही करते हुए ठेका को निरस्त किया जाना न्यायोचित होगा।निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने ठेका कंपनी पर त्वरित कार्यवाही हेतू स्थापना प्रभारी अनिल बाजपेयी को बुलाकर पत्र प्रेषित किया।
292
