
रायगड़-भारतीय जनता पार्टी के 41 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आज रामभांठा वैक्सीन सेंटर जाकर सभी के लिए पेयजल की व्यवस्था करी।कोरोना संकट से उबरने के लिए राष्ट्रव्यापी वैक्सीन अभियान पूरे देश में चल रहा है।मानव समाज के हितार्थ इस महान यज्ञ में हम सभी को आहुति डालनी चाहिए ।लोगों में वैक्सीन के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित था।आज भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा दिन था क्योंकि आज ही कि दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी।आज के कार्यक्रम में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण कातोरे ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक यादव,ज्ञानू मोदी, गौतम चौधरी,कैलाश यादव,मुकेश यादव,रवि नायक,सूरज पटेल,विवेक पटेल,उमा डनसेना, केशव जायसवाल,नारायण श्रीवास,गोपाल भारद्वाज,महेंद्र देवांगन एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
