होली का नाम आते ही लोगों के मन में रंग, मस्ती से लेकर न जाने क्या-क्या ख्याल आने लगते हैं। पिछले महीने के आखिर में बीती होली में इस बार लोगों ने जमकर मौज-मस्ती की। साथ ही खूब रंग भी खेला। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि होली का असली मजा तो इन दो युवकों ने लिया है। दरअसल, एक वायरल वीडियो में दो युवक नागिन डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि, यह वीडियो इस होली का नहीं है, बल्कि काफी पुराना है।
वायरल वीडियो में दो युवक नागिन डांस कर रहे हैं। उनके पूरे शरीर पर रंग लगा हुआ है। आसपास कुछ लोग खड़े भी दिखाई दे रहे हैं, जो दोनों के डांस का लुत्फ उठा रहे हैं। वीडियो में पीछे नागिन की धुन बजती सुनाई दे रही है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे से फन भी लड़ाते हैं। युवकों ने नीली रंग की जींस पहन रखी है।
वीडियो के आखिर में मैं तेरी दुश्मन गाना भी बजता सुनाई देता है। इस वीडियो को साल 2018 में ट्विटर पर अपलोड किया गया। वीडियो को देखने से भी पता चल रहा है कि यह काफी पुराना है। वीडियो को जेपी सिंह नामक ट्विटर यूजर ने अपलोड किया है। इसे आठ मार्च, 2018 को पोस्ट किया गया है।
334
