वैक्सीन लगवा चुके लोगों को भी चपेट में ले रहा डेल्टा वैरिएंट, बना रहा घातक बीमारी का शिकार, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा

by Kakajee News

कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट काफी घातक साबित हो रहा है। इस वैरिएंट की चपेट में आने वाले लोग ज्यादा घातक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, यह चिकनपॉक्स की तरह आसानी से फैल सकता है। अमेरिकी हेल्थ अथॉरिटी के आंतरिक कागजातों के हवाले से वहां की मीडिया ने यह खबर प्रकाशित की है। सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की इस अप्रकाशित रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि वैक्सीन दोनों डोज ले चुके लोगों से भी डेल्टा वैरिएंट का संक्रमण फैल सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि उनसे उतनी ही तेजी से संक्रमण फैलेगा, जितनी तेजी से बिना वैक्सीन लगवाए लोगों से फैल रहा है।

कई बीमारियों का वाहक
गौरतलब है कि सीडीसी के निदेशक डॉक्टर रॉशेल पी वालेंस्की मंगलवार को पहले ही डेल्टा वैरिएंट के खतरों से आगाह कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवा चुके लोग भी डेल्टा वैरिएंट की चपेट में आ रहे हैं। इनके नाक और गले में संक्रमण की मात्रा उतनी ही रहती है, जितनी बिना वैक्सीन लगवाए लोगों में। उधर आंतरिक कागजातों में डेल्टा वैरिएंट को लेकर और ज्यादा चिंताएं जताई गई हैं। इसके मुताबिक डेल्टा वैरिएंट ज्यादा तेजी से संक्रमण फैलाने वाला तो है ही, वहीं इसे मर्स, सार्स, इबोला, जुकाम, सीजनल फ्लू और स्मॉलपॉक्स तक हो सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इससे चिकनपॉक्स तक हो सकता है। वॉशिंगटन टाइम्स और न्यूयॉर्क टाइम्स ने इन डॉक्यूमेंट्स के हवाले से खबर प्रकाशित की है।

Related Posts

Leave a Comment