दलित किसान आत्महत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई- विकास केडिया, किसान के जहर खाने के मामले को सबसे पहले काकाजी ने किसा था प्रसारित

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले के बरमकेला ब्लाक में किसान ने सरकारी व्यवस्थाओं से तंग आकर तहसील कार्यालय के सामने पहले जहर पीया उसके बाद भी सोते प्रशासन ने उसको अस्पताल में भर्ती कराकर पल्ला झाड़ लिया और आखिरकार आज उसकी मौत हो गई। दलित किसान के जहर खाने के मामले में सबसे पहले काकाजी डॉट काम ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था लेकिन राजनीतिक दबाव तथा प्रशासन हठधर्मिता के चलते आखिरकार इस दलित किसान इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने सरकार तथा प्रशासन को घेरना शुरू कर दिया है।


तहसील कार्यालय में जहर पीकर दलित किसान द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता विकास केड़िया बरमकेला ब्लाक के गांव कटगपाली स्थित निवास स्थान पहुँचे ओर घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए मीडिया को जारी बयान में कहा कि इस मामले में दोषी अधिकारी व जमीन दलाल के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने की माँग कर मुआवजा देने की माँग की है। विकाश केड़िया ने कहा कि काँग्रेस का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया स दलित किसान प्रताड़ित होकर आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा स घटना के लिए काँग्रेस सरकार की नीतियों को दोषी मानते हुए कहा कि एक दलित किसान इस कदर प्रताड़ित है कि वह जीना नही चाहता स इस मामले में निष्पक्ष जाँच की मांग करते हुए विकास केड़िया ने दोषीयो को बचाने का आरोप भी लगाया।


नही मिला न्याय तो आंदोलन का होगा शंखनाद
परिजनों से मिलने पहुँचे युवा भाजपा नेता ने इस मामलें में आक्रोश जताते हुए यह भी कहा कि अगर पुलिस इस मामलें में तत्परता दिखाते हुए दलित युवक के आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने में देरी अथवा लापरवाही करती हैं तो वे अपने साथियों के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान उनके साथ नगर पंचायत बरमकेला के पार्षद मनीष नायक ,शशिभूषण चौहान, राजेश जाटवर ,अंकित मिश्रा, ओंकार तिवारी ,आकाश शर्मा ,अंकुर गोरख ,खगेश देवांगन, अविनाश गुप्ता ,सपन विश्वनाथ ,देव जयसवाल सहित दर्जन भर से अधिक भाजयुमों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Posts

Leave a Comment