वार्ड नं 30 के सरकारी उचित मूल्य दुकान के संचालक के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत…शिकायतकर्ता का आरोप कि दुकान संचालक ने उसका फर्ज़ी अंगूठा लगाकर 4 महीने का राशन डकार लिया…

by Kakajee News

रायगढ़ – नगर निगम रायगढ़ के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं 30 के सरकारी राशन दुकान के संचालक की मनमानी व हठधर्मिता के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत करने की जानकारी मिल रही हैं।

कलेक्टर से की गई शिकायत की मानें तो दुकान संचालक द्वारा पीड़ित हितग्राही राजेश निषाद निवासी कैदीमुड़ा , बाजीराव पारा का गत वर्ष 2020 में माह दिसंबर और वर्ष 2021 में मई-जून और जुलाई महीने के राशन को हितग्राही का फर्ज़ी अंगूठा लगाकर उठा लिया गया है जिसकी शिकायत आज पीड़ित हितग्राही राजेश निषाद द्वारा जिला कलेक्टर भीम सिंह और जिला खाद्य अधिकारी को की गई हैं जिसमें जाँच के बाद उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

बता दें उक्त सरकारी राशन दुकान का संचालन वर्तमान में किसी कांग्रेसी नेता के द्वारा किया जा रहा हैं जो खुद को स्थानीय विधायक का खासमखास बता कर हितग्राहियों पर दबाव बनाने का काम करता रहा है ताकि कोई उसकी मनमानी व हठधर्मिता की शिकायत न करें।

Related Posts

Leave a Comment