260
राज्य में बाढ़ के हालातों पर शिवराज कैबिनेट की बैठक हो रही है। बैठक में फैसला किया गया है कि पीएम आवास योजना में जितना पैसा मकान बनाने में दिया जाता है, उतना ही पैसा बाढ़ में गिरे मकान प्रभावितों को दिया जाएगा। करीब 1 लाख 20 हजार रुपया मिलने पर यह मकान फिर से बनाए जा सकते हैं। मकान धसकने, बाढ़ देखने गए और बह जाने में ये सहायता राशि दी जाएगी। वहीं मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। बैठक के दौरान सीएम शिवराज ने बताया कि यह भयानक प्राकृतिक आपदा है, मैंने अपनी जिंदगी में इतनी नहीं देखी। मकान मात्र मलबों का ढेर रह गया, हजारों मकान ढेर हो गए।
