दोस्त ने युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

by Kakajee News

अंजान लोगों से दोस्ती खतरनाक हो सकती है, यह बात सभी जानते हैं और सोशल मीडिया पर बने दोस्त कभी-कभी और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसके उदाहरण आए दिन दिखने को मिलते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद में सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने कथित तौर पर अपने दोस्त पर गाजियाबाद के कौशांबी स्थित फ्लैट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

युवती का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हिमाचल में भी उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती का कहना है कि बीते साल इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मेरठ के रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद भी उन दोनों के बीच बातचीत लगातार जारी रही।

छात्रा का आरोप है कि एक बार आरोपी युवक उसे बहला-फुसला कर अपने साथ कौशांबी स्थित अपने फ्लैट पर लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि वह उसे अपने साथ उत्तराखंड भी ले गया और वहां भी मारपीट कर दुष्कर्म किया। इसके बाद उन दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई।

इस घटना के बाद वह कुछ दिन बाद अपने दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने के लिए गई थी। इसका पता चलते ही आरोपी छात्र और उसका एक दोस्त भी वहां पहुंच गए। वहां उन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध बनाए। छात्र से परेशान होकर पीड़िता ने कौशांबी थाने में शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment