BJP नेता को कार की डिक्की में बंद कर जिंदा जलाया, खौफनाक वारदात से कार्यकर्ताओं में आक्रोश

by Kakajee News

मेडक। तेलंगाना के मेडक जिले में अज्ञात लोगों ने बीजेपी नेता को जिंदा जलाया दिया। आरोपियों ने भाजपा नेता को कार की डिक्की बंद कर उसमें आग लगा दी। खौफनाक घटना में जलने से बीजेपी नेता की दर्दनाक मौत हो गई।


पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने स्थानीय भाजपा नेता को कार की डिक्की में बंद कर आग लगा दी, जिसके बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस मामल में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मेडक की एसपी चंदना दीप्ति ने कहा, ‘कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता को उनकी कार में बंद कर आग लगा। हमें उनका जला हुआ शरीर उनकी कार की डिक्की में मिला।’ मामले की जांच जारी है।

Related Posts

Leave a Comment