हरदोई में देवर ने भाभी की हत्या कर खुद को किया घायल, जानिए वजह

by Kakajee News

हरदोई में हरियावां थाने के जलालपुर गांव में देवर ने भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपित ने अपने गले पर भी प्रहार कर खुद को घायल कर लिया। घायल अवस्था मे उसको जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।एएसपी ने प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद घटना का कारण बताया है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच की बात कह रही है।

यह सनसनीखेज वारदात हरियावा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में हुई है। यहां के रहने वाले रामसागर ने अपनी ही भाभी सुनीता पत्नी कौशल किशोर के ऊपर धारदार हथियार से हमला करते हुए उसको मौत के घाट उतार दिया।इसके बाद युवक ने खुद के ऊपर भी हमला कर खुद को घायल कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कम्प मच गया और परिवार में कोहराम शुरू हो गया। घायल रामकिशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे।सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य संकलित किए। एएसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment