चौथी पास आरोपी ने 50 से ज्यादा लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगा, गिरफ्तार

by Kakajee News

चौथी और 12वीं पास दो आरोपियों को पढ़े लिखे लोगों को सस्ती दरों पर लोन दिलाने के नाम पर 50 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों आरोपियों को ईस्ट आफ कैलाश इलाके से ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मौ. अनीश और मौ. अब्दुल जब्बार जैतपुर की खड्डा कॉलोनी में फर्जी कॉल सेंटर भी चला रहे थे। जहां से वह वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों के पास से सैंकड़ों लोगों का डाटा और 6 मोबाइल फोन बरामद किए है। शुरूआत जांच में सामने आया है कि आरोपियों के एक अकाउंट में साढ़े पांच लाख रुपए थे। जबकि बाकि अकाउंट की जांच चल रहा है।


पुलिस उपायुक्त आर.पी मीणा ने बताया कि गोविंद पुरी मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर लोकेश ने ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें एलआईसी पर ब्याज मुक्त लोन दिलाने के नाम पर 2.25 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर एसएचओ संतन सिंह, एसआई मनोज कुमार की टीम ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस टीम ने पीड़ित को जिस नम्बरों से फोन आते थे, उन मोबाइल नम्बरों की सीडीआर और बैंक अकाउंट की जानकारी जुटाई। बैंक से मिली जानकारी से अकाउंट होल्डर का नाम और नम्बर पता चल गया। अकाउंट होल्डर मौ. अनिश की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ईस्ट ऑफ कैलाश में छापेमारी की और वहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लॉकडाउन के दौरान शुरू की ठगी
आरोपी मौ. अनिश और मौ. अब्दुल जब्बार ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें पैसों की समस्या हुई थी। जिसके बाद उन्होंने लोगों से ठगी की वारदात शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि डाटा वैंडर कम्पनी से उन्होंने लोगों का डाटा खरीदा। जिसके बाद जैतपुर में एक कमरा किराए पर लेकर उन्होंने वहां एक कॉल सेंटर शुरू किया। इस कॉल सेंटर से वह लोगों को फोन करते थे और उनकी एलआईसी और अन्य पॉलिसी पर ब्याज मुक्त लोन दिलाने का झांसा देते थे। पीड़ित जब झांसे में आ जाता था तो आरोपी लोन की रकम का 10 प्रतिशत पैसा सर्विस चार्ज के रूप में लेकर पीड़ित का फोन नम्बर ब्लॉक कर देते थे।

चौथी पास है आरोपी
आरोपी मौ. अनिश ने वह चौथी पास है और मौ. जब्बार 12 वीं फेल दोनों के घरों में पैसों की तंगी थी। जिसके चलते उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी और काम करने लगे थे। लेकिन काम करने से भी तंगी दूर नहीं हुई, तो उन्होंने लोगों को ठगना शुरू कर दिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने देश भर में हाई सोसयटी और क्लस पढ़े लिखे लोगों के साथ वारदात को अंजाम दिया है।

Related Posts

Leave a Comment