स्कूल परिसर में चाकूबाजी के दौरान छात्र की हत्या मामले में बैठी जांच कमेटी, तीन सदस्यीय टीम बनाएगी रिपोर्ट, विभाग ने जारी किया आदेश

by Kakajee News

रायगढ. रायगढ़ शहर के संजय मैदान में स्थित डॉ कैलाश नाथ काटजू सरकारी हाई स्कूल परिसर में कल दोपहर हुई फिल्मी स्टाईल में चाकूबाजी की घटना में स्कूली छात्र की हत्या मामले में शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लेते हुए एक जांच टीम बनाई है और इस जांच टीम में तीन सदस्य नियुक्त किये गए हैं जिन्हें स्कूल परिसर के भीतर नवमीं में पढ़ने वाले छात्र को टीचरों एवं छात्रों के सामने चाकूओं से गोदकर हत्या करने के समस्त साक्ष्य तथा अन्य जानकारी इकट्ठी कर जांच रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।


इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी आरपी आदित्य ने काकाजी डॉट काम के संपादक नरेश शर्मा को बताया कि कल दोपहर हुई डॉ कैलाश नाथ काटजू सरकारी हाई स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं के छात्र को चाकू मारकर मौत के घाट उतारने के मामले में एक जांच कमेटी बनाई है जिसमें सहायक संचालक, डीईओ तथा एडीओ अपनी जांच रिपोर्ट बनाएंगे। उन्होंने बताया कि यह जांच टीम चार प्रमुख बिंदुओं पर जांच करेगी जिसमें बच्चों को कोरोना के चलते स्कूल नही बुलाने के निर्देश का पालन किया गया था या नही। जब चाकूबाजी की घटना हुई तब स्कूली छात्र कहां था उसके अलावा इस घटना के सभी प्रमुख कारण एकत्र किये जाएंगे।


जिला शिक्षा अधिकारी आरपी आदित्य ने मृतक छात्र के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दर्दनाक घटना को लेकर विभाग ने यह जांच कमेटी इसलिए बनाई है चूंकि परिसर के भीतर इस प्रकार की घटना होना छात्रों तथा शिक्षकों के बीच अलग संदेश जाता है और इसीलिए विभाग ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इसके हर पहलू की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है जो आने वाले 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

Related Posts

Leave a Comment