सोशल मीडिया पर एक बहुत ही भारी एनाकोंडा का वीडियो वायरल हो रहा है। एनाकोंडा एक भीड़भाड़ वाली सड़क से होकर गुजर रहा है। इस दौरान उसे देखने के लिए भीड़ लग जाती है। इतना ही नहीं एनाकोंडा के चलते उस पूरी सड़क पर जाम भी लग जाता है। लोगों ने एनाकोंडा को लाइव देखा तो रोंगटे खड़े हो गए।
दरअसल, यह घटना ब्राजील के एक शहर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तकरीबन 10 फीट लंबा एक एनाकोंडा अचानक उस समय सड़क पर दिख गया जब लोग उसी सड़क से गुजर रहे थे। एनाकोंडा को देखकर लोग जहां थे वहीं खड़े हो गए। गाड़ियां भी रुक गई। यह एनाकोंडा एकदम सड़क पर आराम से उस ओर जा रहा है। सड़क पर ड्राइव करते लोग तुरंत अपनी गाड़ी रोक देते हैं और एनाकोंडा को सड़क पार करने देते हैं।
दिलचस्प बात ये है कि लोग एनाकोंडा को देखकर उसके साथ सेल्फी लेने लगे और उसकी तस्वीर खींचने लगे। ऐसा लगा मानों उन्होंने कभी एनाकोंडा नहीं देखा है। जब यह सड़क पार कर रहा था तो लोगों ने दरियादिली दिखाई, एनाकोंडा के लिए रास्ता बनाने के लिए सड़क के किनारे कई लोगों को अपनी गाड़ियां रोकनी पड़ी और उसे जाने दिया।
फिलहाल इस एनाकोंडा का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह एनाकोंडा सड़क के बीच में बने डिवाइडर पर रेंगकर दूसरी तरफ की झाड़ियों में गायब हो गया। कई लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
