रायगढ़। जिले के सीनियर खिलाड़ी सचिन चौहान का चयन रेस्ट ऑफ सीएससीएस की प्लेट कम्बाइंड टीम के लिए टी-20 एलीट टूर्नामेंट के लिए चयन किया गया है।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि जिले के होनहार खिलाड़ी सचिन चौहान का चयन कांकेर में होने वाले एलिट टूर्नामेंट के लिए किया गया है। सचिन के साथ अन्य जिलों से चयनित होने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं:- शशांक चंद्राकर, शाहबान खान, आयुष पांडेय, हरविंदर सिंह, तुषार चंद्राकार, हिमांशु राजवाड़े, संकल्प श्रीवास्तव, पवन महंत, श्रेयम सुंदरम्, सुनील बेहरा, आयुष सिंह, सौरभ मजूमदार, आशीष चौहान, जयंत मंडल व गमखार हुसैन शामिल हैं। सचिन के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
8 टीमें खेलेंगी टूनामेंट में
सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों सीनियर टी-20 टीम राजधानी में हुए प्लेट टूनामेंट में खेली थी। जिसमें सचिन चौहान के आल राउंडर प्रदर्शन के कारण उसका चयन रेस्ट ऑफ सीएससीएस के प्लेट कंबाइंड टीम हेतु किया गया है। इसमें अन्य टीमों में बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, वीसीए, रायपुर आदि टीमें शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से प्रारंभ होकर 1 सितंबर तक खेली जाएगी।
