रायगढ़। जिले की खरसिया तहसील के बरगढ़ इलाके में आज सुबह खेत मे काम कर रहे ग्रामीण पर एक भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू के अचानक हमले से किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि इसी दौरान अन्य ग्रामीणो ने वहां पहुंच कर हो हल्ला किया तो भालू किसान को घायल कर जंगल की ओर भाग गया। इससे घायल की जान बच गई। घटना के बाद घायल किसान को इलाज के लिए खरसिया अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। उक्त घटना खरसिया वन परिक्षेत्र के बरगढ़ सर्किल की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे पतरापाली में रहने वाला कार्तिकेश्वर राठिया पिता थानसिंह राठिया अपने खेत मे काम कर रहा था। तभी जंगल से भटकते हुए एक भालू खेत के अंदर पहुंच गया और खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर दिया। इससे कार्तिकेश्वर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
भालू का हमला को देख अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे और भालू को भगाने के लिए हो हल्ला करने लगे तो भालू ग्रामीण को घायल कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद मामले की जानकारी वन अमला को लगी ,तो तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में दाखिल कराया और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
