मधुमक्खियों के हमले में महिला की मौत, चार को बुरी तरह से किया घायल

by Kakajee News

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां जंगल में मधमक्खियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 4 महिला बुरी तरह से घायल हो गई है।


जानकारी के अनुसार उदयपुर के केसगवा इलाके में गांव की कुछ महिलाएं जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान मधुमक्खियों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बुरी तरह घायल सभी महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक महिला की मौत हो गई। वहीं अन्य चार महिलाओं का इलाज जारी है।

Related Posts

Leave a Comment