कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जब रोमांस के चक्कर में लोग या कपल अपनी जान की बाजी लगा बैठते हैं। ताइवान से एक ऐसा ही मामला हाल ही में सामने आया है जब एक कपल बालकनी पर खड़ा होकर रोमांस कर रहा था और महिला की जान आफत में पड़ गई क्योंकि वह बालकनी से गिर गई। यह सब तब हुआ जब महिला का पैर फिसला और वह नीचे पार्किंग में खड़ी एक कार के ऊपर आ गिरी।
दरअसल, यह घटना ताइवान के एक शहर की है। ‘डेली रिकॉर्ड’ वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब कपल बालकनी में थे और वहीं रोमांस कर रहे थे। तभी महिला का पैर फिसला और वह गिर गई। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में दिख रहा है कि महिला कार पर गिरी है वह बिना कपड़ों के है।
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला जब धड़ाम से कार की छत पर गिरी तो बहुत तेजी से आवाज आई। आवाज सुनकर लोग वहां देखने पहुंचे तो लोगों ने ऊपर बालकनी में भी देखा और उनको समझ में आ गया कि महिला कैसे गिरी है। महिला को बहुत गंभीर चोटें तो नहीं आई हैं लेकिन उसे थोड़ी बहुत चोट जरूर लग गई है, वो दर्द से साफ कराहती नजर आई थी।
रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है। महिला जब कार पर गिरी तो कुछ ही देर में उसका पार्टनर भी बालकनी से नीचे उतारकर उसके पास आया। फिलहाल महिला वहां से उठकर घर में गई, इस दौरान उसका पार्टनर उसे सहारा देता नजर आया। थोड़ी ही देर में महिला का पार्टनर उसे अस्पताल भी ले गया जहां महिला का इलाज हुआ।
बताया जा रहा है कि यह घटना ताइवान के एक शहर में पांच सितंबर को हुई है। एक शख्स ने बताया कि इस घटना के दौरान वह उसी रास्ते से गुजर रहा था। जब बहुत ही तेज आवाज कार के पास से आई तो उसने पलटकर देखा तो वहां कार की छत पर एक महिला गिरी हुई थी।
