Bilaspur Railway News: हटिया से दुर्ग के बीच नौ फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में बिलासपुर रेलवे

by Kakajee News

बिलासपुर। Bilaspur Railway News: त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग से हटिया के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मंगलवार को एसइ रेलवे कोलकाता को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसमें इसे सात अक्टूबर से चलाने की जानकारी दी है। पर वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही परिचालन शुरू होगा। ट्रेन नौ फेरे के लिए चलाई जाएगी।

इस ट्रेन की सुविधा यात्रियों को सप्ताह में दो दिन मिलेगी। रेलवे का मानना है यह ट्रेन दशहरा व दीपावली पर होने वाली भीड़ को कम करेगी। हटिया से इस ट्रेन को प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को 08185 नंबर के साथ तथा दुर्ग से प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को 0886 नंबर के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही प्रस्ताव में ट्रेन का समय भी दिया गया है। इसके तहत ट्रेन हटिया से 20:05 बजे छूटकर रात 12:20 बजे झारसुगुड़ा, 01:29 बजे रायगढ़ , 02:38 बजे चांपा, 03:50 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां 15 मिनट ठहराव के बाद ट्रेन 04:05 बजे रवाना होकर 04:45 बजे भाटापारा, 05:40 बजे रायपुर और 06:45 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में दुर्ग से 19:35 बजे छूटकर 22:25 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी। हटिया स्टेशन पहुंचने का समय 07:00 बजे निर्धारित किया गया है। ट्रेन 14 कोच के साथ चलाई जाएगी, ताकि यात्रियों को बर्थ को लेकर परेशानी न हो।

वैसे भी पर्व के दौरान ज्यादातर लोग घर जाते हैं। इसके लिए अभी से रिजर्वेशन भी करा चुके हैं। अधिकांश ट्रेनों में अभी बर्थ को लेकर मारामारी है। स्पेशल ट्रेन चलने से उन यात्रियों को सुविधा मिलेगी, जिन्होंने रिजर्वेशन नहीं कराया है। उम्मीद है कि शाम तक इस ट्रेन को चलाने की हामी भर दी जाएगी। कोई भी ट्रेन हो वह जिस रेलवे जोन के गुजरती है वहां से अनुमति जरुरी होती है। इस प्रक्रिया को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन ने भी अपनाया है।

Related Posts

Leave a Comment