कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर में एक बार फिर सड़क हादसे ने एक युवक की जान चली गयी। अज्ञात भारी वाहन (संभावित ट्रक) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और बाइक को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही वाहन के पीछे बैठे दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी जानकारी कटघोरा थाना पुलिस को दिए मौके पर पहुंचे मृतक की पहचान कार्यवाही करते हुए उनके परिजनों को सूचना दी गई। इस हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भारी वाहनों का इस मार्ग पर दबाव ज्यादा है और तेज रफ्तार के चलते कई बार हादसे हो चुके हैं ऐसे चालकों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।
हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता जटगा निवासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे एक अन्य युवक को मामूली चोटें आई हैं। यह दर्दनाक दुर्घटना लखनपुर के पेट्रोल पंप के सामने घटित हुई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
कटघोरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
मृतक ओमप्रकाश गुप्ता के निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा जटगा क्षेत्र शोक में डूब गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़कों की मरम्मत और स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि हंसी के बाद पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है वही पंचनामा कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
