मुख्यमंत्री के दौरे पर फिर जिला कॉंग्रेस में उभरी गुटबाजी ?

by Kakajee News

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल नए साल की शुरुवात में जिले को करोड़ो रूपये की योजनाओं की सौगात देने दो दिवसीय दौरे पर रायगढ़ आ रहे हैं।उनके आगमन के लिए हर चौक चौराहों पर बैनर, पोस्टर लगाकर स्वागत करने की होड़ लग गई है।इस दौरान कॉंग्रेस के भीतर की आपसी गुटबाजी भी सामने आ रही है।कही रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की फोटो गायब है तो किसी मे जिले के पदाधिकारियों को ही जगह नहीं दी गई हैं।

ऐसा नहीं है कि ये सब पहली बार हो रहा है।इससे पहले भी मुख्यमंत्री के आगमन पर खुलकर सामने ये आपसी खींचतान सामने आ चुकी है।बढ़ती हुई इस गुटबाजी से छोटे छोटे कार्यक्रमो में भी हो चुकी है।इस तरह की हरक़तों से पार्टी के भीतर ही बड़ा हिस्सा अपने आकाओं के सामने शिकायत दर्ज करा चुका है लेकिन ये दौर थमने की बजाय ओर उभर रहा है।आज भी अलग अलग गुट अपने अपने तरीके से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने अपनी ताकत दिखना चाहते हैं और दूसरी तरफ पार्टी के पदाधिकारी इस तरह की गुटबाजी को लेकर फिर से शिकायत करने के लिए अपनी बात मुख्यमंत्री को करेंगे।देखना होगा कि हर बार कॉंग्रेस के ही लोग पार्टी में एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए लगे रहेगे या इस बार कोई चेतावनी जारी होगी?

Related Posts

Leave a Comment