रायगढ़। एक शेर जो काफी चर्चित है… ”माना कि इस जहां को गुलशन न कर सकेंगे हम,पर कांटे तो कुछ कम ही कर जाएंगे, जिधर से गुजरेंगे हम” ये शायरी शहर कोतवाल मनीष नागर पर पूरी तरह फिट बैठती है क्योंकि वे वर्दी पहनने के बाद जांबाज अधिकारी का कर्तव्र्य निभा ही रहे हैं लेकिन जनहित व लोकहित के मुददो को लेकर भी वे इतने गंभीर हैं कि जिसे शहर की जनता पहचान चुकी है। आज उनका जन्मदिन है लेकिन उनकी कई कार्यशैली बीते डेढ़ साल के भीतर शहर के लोगों ने देखी है जिसमें उनकी मानवता साफ तौर पर झलकती है, चाहे वह फीस नही होनें के चलते पढाई से वंचित से बचाने का मामला हो या फिर किराये के पैसे नही होनें पर गरीब मां को उसके घर भेजना हो या फिर अपने खर्चे से किसी लावारिश शव को पूरे मान सम्मान के साथ दाह संस्कार करने की बात हो। ऐसी कई बातें है जो वर्दी पहनने वाले बहुत कम अधिकारी हैं जो मानवता की मिशाल बनते हैं।
कार्यभार सम्हालने के बाद मनीष नागर ने शहर में अमन शांति के लिये दिन व रात मेहनत करते हुए हर उस छोटे बड़े केश को आसानी से हल किया जो किसी अन्य थाना प्रभारी के बूते की बात नही थी। इतना ही नही वे ऐसे थाना प्रभारी हैं जो सुबह 6 बजे पूरी तरह मुस्तैद होकर सिटी कोतवाली पहुंचते हैं और वहां देर रात तक अपनी टीम के साथ शहर की जनता की रक्षा के लिये हमेशा तत्पर रहते हैं। काकाजी व समाचारदूत परिवार उनके जन्मदिन पर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई देता है।
मनीष नागर की कार्यशैली को लेकर जनता में जो विश्वास है वह ऐसा बना है कि आज उनके जन्मदिन पर बधाईयां का जो तांता उसको लेकर खुद मनीष नागर आश्चर्य चकित हैं। वे नही जानते कि रायगढ़ की जनता हमेशा उन लोगों के लिये आगे रहती है जो उनके लिये काम करने के लिये हमेशा दिल से काम करते हुए निविर्वाद रूप से जुड जाएं।
यह भी सत्य है कि यूं तो खाकी के खौफ से अपराधी ही नही वरन एक बारगी आम इंसान भी खौफ खा जाते हैं, लेकिन शहर के कोतवाल को देखकर जनता यह मानती है कि उनके रहते शहर हमेशा अमन शांति से रहेगा। शहर के इस थाना प्रभारी के सराहनीय कार्य ने उन्हें सभी का चहेता बना दिया है। वर्दी पहने आज के अधिकारी अपराधियों पर कहर बनकर टूटते हैं वहीं गरीब, असहाय, जरूरतमंदों के लिये हमेशा मसीहा बनकर उनकी हर परेशानी में उनके साथ खड़े होकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने कोई कसर नही छोडते। एक बार फिर से शहर कोतवाल मनीष नागर को हमारी टीम व पूरे शहर की जनता की तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ यह दुआ करते हैं कि हमेशा लोगों के दिलों में ऐसे ही छाए रहें।
