रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन से यहां जरा जरा सी बात पर चाकू छूरी के अलावा अन्य हथियारों से होनंे वाली घटनाएं सामने आ रही है। इसी क्रम में आज पैसे लेने देन की बात पर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद टांगी के वार से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभाष नगर में आज उधारी में दिये गए पैसे वापस मांगना एक युवक को तब महंगा पड़ गया जब गुस्से में आकर एक नाबालिग ने पास रखे टांगी युवक के सिर पर प्राणघातक हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद लहूलुहान हालत में युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है वहीं इस मामलें में पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विदित रहे कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अलग अलग जिलों में पिछले कुछ सालों के दरम्यान अपराधिक घटनाओं में काफी ज्यादा इजाफा होनें लगा है। खासकर अपराधिक घटनाओं में नाबालिगों की संलिप्तता ज्यादा देखी जा रही है। संभवतः नशा का सेवन इसका प्रमुख कारण हो सकता है। चूंकि अधिकांश मामलों में नशे के आगोश में अपराधी अब तक कई छोटे बड़े अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है। बहरहाल एक के बाद लगातार नाबालिगों के द्वारा हर छोटी छोटी बात पर हथियार निकालकर चलाना ये चिंता का विषय बनते जा रही है।
