सिलेंडर फटने की घटना के जांच के आदेश, घटना स्थल किया गया सील, स्कूल प्रशासन सबूतों को नष्ट करने में जुटा

by Kakajee News

रायगढ़। शनिवार की दोपहर शहर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में गुब्बारे में हवा डालने वाले सिलेंडर फटने की घटना में एक व्यक्ति सुशील पटेल का पैर शरीर से अलग होनें के बाद स्वामी आत्मानंद स्कूल के उस परिसर को सील कर दिया है, जहां गुब्बारे मंे गैस भरने वाला सिलेंडर फटा था। इसके अलावा जिस जगह सिलेंटर फटा था उसके उपर की मंजिल में कांच के भी चिथडे उड गए हैं और वहां पत्रकारों को जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।


इस संबंध में हमने रायगढ एसडीएम गगन शर्मा से बात की तो उनका कहना था कि फिलहाल विस्फोट वाली जगह को सील कराया गया है और उपर की मंजिल में भी कुछ नुकसान हुआ है उसकी जांच के लिये एक टीम बनाई गई है। वे कल पत्रकारों को अपने साथ ले जाकर घटना स्थल दिखायंेगे। एक प्रश्न के जवाब में एसडीएम गगन शर्मा ने बताया कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर केवल मैदान में कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी।

रायगढ़ एसडीएम गगन शर्मा ने माना कि घटना के कुछ देर पहले घटनास्थल पर बच्चे मिड डे मिल खा रहे थे। अगर उस वक्त यह विस्फोट हुए रहता यह घटना और बड़ी हो सकती थी।


स्वामी आत्मानंद स्कूल के भीतर तैयारियों के संबंध में गैस सिलेंडर एवं अन्य गतिविधियों की कोई अनुमति नही दी गई थी और इसके लिये जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में हमने आत्मानंद स्कूल के प्राचार्या से जब पूछा कि अग्रसेन जयंती के लोगों को स्कूल परिसर में आने की अनुमति किसने दी थी, हमारे सवाल का जवाब देने के बजाए महिला प्राचार्य अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर ली।

इधर घटना के बाद समाजसेवी सुनील लेंध्रा ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए घायल सुशील पटेल को तत्काल राहत के रूप में 5 लाख रुपए सहायता करने की घोषणा की है। विदित हो कि सुशील पटेल का एक पैर ही इस हादसे में अलग हो गया है


इस घटना से साफ जाहिर होता है कि बिना किसी अनुमति व बिना किसी सुरक्षा उपाये के आत्मानंद स्कूल परिसर के भीतर गुब्बारे में भरने वाले गैस सिलेंडर फटने की गंभीर घटना से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी चपेट में आ सकते थे और स्कूल प्रशासन ने इस पूरी वारदात पर अब पर्दा डालते हुए सबूतांे को नष्ट करना शुरू कर दिया है।


बहरहाल देखना यह है कि एक ओर जिला प्रशासन विस्फोट की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कह रहा है वहीं आत्मानंद स्कूल के महिला प्राचार्य व उनके सहयोगी पूरी घटना में लीपापोती करते हुए सबूतों को नष्ट करने में लग गए हैं।

Related Posts

Leave a Comment