लगातार बढ़ रहे अपराधिक घटनाएं, राजधानी में युवाओं का शौक बन रहा हथियार रखना……पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायपुर। राजधानी में हथियार लेकर घूमना आम बात हो गई है। लोग छोटे-मोटे मामूली विवाद में भी एक दूसरे पर हथियारों से हमला करने से नही कतरा रहे हैं। यही वजह है कि रोजाना राजधानी में चाकूबाजी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस एक ही दिन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हथियार लेकर घूमने वाले 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार की है।

रायपुर पुलिस हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ कारवाही कर रही है। पर तमाम कोशिशों के बावजूद भी राजधानी में चाकूबाजी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। पुलिस जिसे अपनी सफलता बताते हुए लगातार हथियार लेकर घूमने वालों को गिरफ्तार कर रही।

दरअसल वह राजधानी में बढ़ते अपराधियों का एक जीता जागता उदाहरण है। जहां विसर्जन से पूर्व 365 से अधिक लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वही झांकी के बाद भी कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद भी महज 24 घंटों के भीतर 20 से अधिक अवैध हत्यारों के साथ युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment