BREAKING NEWS – पार्किग में फांसी पर लटकती लाश मिली, नौकरी से निकाले जाने के बाद आवेदन लेकर पहुंचा…….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायपुर। राजधानी रायपुर के पार्किग के पास पेड़ में आज दोपहर एक युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवा दिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नवा रायपुर के इंद्रावती भवन की पार्किंग के पास पेड में आज दोपहर एक युवक की फासी पर लटकती हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की शिनाख्त देवेन्द्र वानखेडे के रूप में की।

मृतक युवक खाद्य विभाग में ड्राईवर के पद कार्यरत था। बताया जा रहा है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद वह काफी परेशान रहता था और आज आवेदन लेकर इंद्रावती पहुंचा था।

आशंका जताई जा रही है कि संभवतः नौकरी से निकाने जाने से दुखी होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बहरहाल राखी थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने शव को फंदे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

Related Posts

Leave a Comment