आफत की बरसात: जब पहाड़ से भरभराकर गिरा मलबा… हाईवे बंद, मलबे में दबकर महिला की मौत

by Kakajee News

लगातार हो रह बारिश मुसीबत बनती जा रही है। भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे सहित प्रदेश के कई जिलों में सड़कें बंद हो गईं हैं। बरसात के बाद गंगा सहित अन्य नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है। उत्तरकाशी जिले में में हो रही बारिश के कारण चिन्यालीसौड़ कुमराडा गांव के मुंडारा नामे तोक में गत देर रात्रि को एक आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। आवासीय मकान के मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई।

बीते बुधवार रात को चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कुमराड़ा गांव के मुंडरा नामे तोक में पत्थर से बना एक मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। आवासीय मकान के मलबे में दबने से गांव की भट्टू देवी (60) पत्नी जुरूलाल की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मलबे में दबने से एक महिला की मौत हुई है। महिला के शव को मलबे से निकाला जा रहा है। महिला के परिजनों को सरकारी मानकों के अनुसार प्रतिकर दिया जाएगा।

उत्तराखंड में बारिश के बाद भूस्खलन से गई सड़कें बंद हो गईं हैं। गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से आगे हेलगूगाड़ के पास बुधवार शाम से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित है। जिससे गंगोत्री धाम की यात्रा बाधित हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से गंगोत्री जाने वाले तीर्थ यात्रियों को जिला मुख्यालय, हीना व भटवाड़ी में ही रोका गया है।

Related Posts

Leave a Comment