फ्लैक्सी किराया बढ़ने से रेलवे ने चलाई दिवाली-छठ पूजा के लिए सात स्पेशल ट्रेन………देखें लिस्ट

by Kakajee News

डेस्क न्यूज। भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेनों की लंबी वेटिंग और कई ट्रेनों में फ्लैक्सी फेयर किराया बढ़ने को लेकर सात स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को अब कंफर्म सीटें मिल सकेंगी। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को समय पर घर पहुंचाने के लिए यह फैसला किया है। बता दें कि ट्रेन, फ्लाइट और बसों में किराया बढ़ने से भी लोगों को समस्या हो रही है वहीं ट्रेनों और बसों में भीड़ और वेटिंग के कारण भी टिकट नहीं मिल रहे हैं।

ये है सात स्पेशल ट्रेनें

  • 04072 दिल्ली स्टेशन से 21 और 29 अक्तूबर को रात 12.05 बजे चलेगी। सुबह साढ़े छह बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 3.45 बजे पटना पहुंचेगी।
  • 04071 स्पेशल ट्रेन 21 और 29 अक्तूबर को पटना से शाम 6.45 बजे चलेगी। सुबह 4.05 बजे सेंट्रल और दिल्ली सुबह 10.20 बजे पहुंचेगी।
  • 04058 दिल्ली से 23 और 26 अक्तूबर को सुबह नौ बजे चलेगी। दोपहर 3.40 बजे कानपुर सेंट्रल और पांच मिनट छूटेगी। दूसरे दिन सुबह सात बजे भागलपुर पहुंचेगी।
  • 04057 भागलपुर से सुबह 9.45 बजे चलेगी। देर रात 12.10 बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन सुबह 6.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • 04018 दिल्ली से 28 अक्तूबर को रात 12.05 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 3.45 बजे पटना पहुंचेगी।
  • 04017 पटना से 28 अक्तूबर को शाम 6.45 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 4.05 बजे कानपुर सेंट्रल और दिल्ली सुबह 10.20 बजे पहुंचेगी।
  • 04034 दिल्ली से 21 और 25 अक्तूबर को दिल्ली से सुबह नौ बजे चलेगी। दोपहर 3.40 बजे सेंट्रल और दूसरे दिन सुबह सात बजे भागलपुर पहुंचेगी।
  • 04033 भागलपुर से 22 और 26 अक्तूबर को सुबह 9.45 चलेगी। देर रात 12.10 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 645 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • 04064 दिल्ली से 22 अक्तूबर को दिल्ली से सुबह नौ बजे चलेगी, दोपहर 3.40 बजे सेंट्रल और सुबह सात बजे भागलपुर पहुंचेगी।

Related Posts