परियोजना प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण के साथ गरिमामय समारोह में मनाया गया एन.टी.पी.सी. लारा का 48 वां स्थापना दिवस

by Kakajee News

एन.टी.पी.सी.  का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ आज एनटीपीसी लारा परियोजना में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख दिवाकर कौशिक द्वारा महाप्रबंधकों की गरिमामय उपस्थिती में  एन.टी.पी.सी. के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री कौशिक जी ने एन.टी.पी.सी के विराट उपलब्धियों से पूर्ण गौरवशाली इतिहास पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए  एन.टी.पी.सी. एवं लारा स्टेशन की उपलब्धियों को स्मरण करते हुए विगत समय में उत्तरोत्तर रुप से लारा परियोजना के प्रचालन मानदंडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी एवं इस उपलब्धि को विद्यमान रखते हुए और उत्कृष्ट कार्य कुशलता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्प लेने का आग्रह किया। 

अपने उद्बोधन में उन्होंने पिछले दिनों लारा स्टेशन द्वारा अक्तूबर 2022  में 100 प्रतिशत उपलब्धता हासिल करने तथा 103.95 प्रतिशत घोषित क्षमता जो की समूचे एन.टी.पी.सी.  में सर्वाधिक है, का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सबको बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कंपनी के अद्वितीय विकास में एन.टी.पी.सी. के प्रत्येक सदस्य की अटूट प्रतिबद्धता और योगदान अमूल्य है। 

गौरवशाली उपलब्धि प्राप्त करने पर आयोजित इस गरिमामय समारोह को अविस्मरणीय बनाने के लिए करने के लिए उपस्थित महाप्रबंधको, विभागाध्यक्षगण, अपर महाप्रबंधक, यूनियन एवं संगठनों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं सी.आई.एस.एफ. के सहायक कमांडेंट एवं जवानों की उपस्थिती में केक काटा गया। इस मध्य कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने नैगम कार्यालय से गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, एनटीपीसी  लिमिटेड का कर्मचारियों के सम्बोधन के सीधे प्रसारण को सभी परियोजनाओं में देखा गया।

उल्लेखनीय है 7 नवम्बर 1975 को आज के ही दिन राष्ट्र की ऊर्जा जरूरतों  को पूरा करने की उद्देश्य से नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन की स्थापना हुई थी।  47 वर्षों की के यात्रा के मध्य  एन.टी.पी.सी. अब सिर्फ कोयला से बिजली नहीं बना रहा है बल्कि एन.टी.पी.सी. ने ऊर्जा उत्पादन के लिए अपनी काया विस्तारित करते हुए कोयले के अतिरिक्त जल विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, कोयला खनन, परामर्श तथा विद्युत व्यापार की सभी शृंखलाओं में अपनी उल्लेखनीय सेवाओं से नित नई उपलब्धियां प्राप्त  करते हुए 70254 मेगावाट क्षमता के साथ विश्व की प्रमुख विद्युत कंपनी के रूप में अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाई है।

Related Posts