नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, मुकदमा दर्ज

by Kakajee News

डेस्क न्यूज। जिले की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के डोरी का पुरवा गांव में दहेज के खातिर एक नवविवाहिता की ससुराल वालों के द्वाराहत्या (Murder) किए जाने का मामला सामने आया है. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिएहत्या (Murder) किए जाने का आरोप लगाया है।


सदर कोतवाली के पढ़ीन दरवाजा नेहरू इंटर कॉलेज रोड निवासी रामू राजावत ने अपनी बहन विभु की शादी 21 जनवरी 2022 को डोरी का पुरवा निवासी व्यक्ति से की थी. इसके बाद बीती रात में संदिग्ध हालत में उनकी बहन की मौत की सूचना मिली. परिजन जब ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले मौके से फरार हो गए।


पुलिस (Police) को सूचना दिए जाने के बाद पहुंची पुलिस (Police) ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पीड़ित परिजनों की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मृतका के परिजनों ने सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Related Posts

Leave a Comment