घर निर्माण के दौरान हुआ पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों से विवाद, पिटाई के बाद बुजुर्ग की मौत

by Kakajee News


डेस्क न्यूज़। मोहल्ले में रहने वाले बुजुर्ग की रिश्तेदारों की पिटाई के बाद मौत हो गई। बुजुर्ग की बेटी हरसिमरन कौर ने आरोप लगाए है कि उसके पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदार, करनैल सिंह, उसकी पत्नी सुरिंदर कौर, जमाई राजिंदर और भांजे हरविंदर ने उसके पिता जीत सिंह (61) से सुबह के समय मारपीट की।

इस दौरान उसके पिता अचेत हो गए जिन्हें मनीमाजरा स्थित सिविल अस्पताल पहुचाया गया। जहा जांच के बाद डॉंक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोप है कि घर की कंस्ट्रक्शन को लेकर उनका आरोपियों के साथ 8 से 9 माह से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह भी गेट लगाए जाने को लेकर ही आरोपियों का जीत सिंह के साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान सब ने मिलकर उनके पिता से मारपीट की जिसमें उनकी मौत हो गई।

मौके पर काम कर रहे मिस्त्री ने बताया कि मेरे सामने सभी आरोपियों ने बुजुर्ग जीत सिंह के साथ मारपीट की है। मारपीट के दौरान ही बुजुर्ग अजीत सिंह का सिर दीवार में लगा और वह गिर गया। जिससे उनकी मौत हो गई। मौली जागरा थाना प्रभारी जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Related Posts

Leave a Comment