सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, यहां हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

बलौदाबाजार। भारी वाहनों के रेलमपेल और तेज रफ्तार वाहन चालन से सड़क दुर्घटनाओं में होनें वाली मौत का क्रम लगातार जारी है। इसी बीच आज एक बार फिर अज्ञात ट्रक की ठोकर से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहंुची पुलिस टीम ने दोनों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाते हुए मृत युवकों की शिनाख्ती में जुटी हुई है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार से रायपुर की तरफ जा रहे इसी बीच ग्राम कोदवा के पास बाईक सवार दो युवकों ने अज्ञात ट्रक के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी लाया गया है। सड़क दुर्घटना में मृत दोनों युवकों की शिनाख्त नही हो सकी है। बहरहाल पुलिस दोनों युवकों की शिनाख्त के साथ-साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment