257
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में एडमिट कराया गया। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि हीराबेन की हालत स्थिर है और वह रिकवर हो रही हैं। उन्हें कफ की शिकायत होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा है कि सर्दी के मौसम में कफ की शिकायत उन्हें बढ़ गई है। यह समस्या बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
हीरा बा के आज ही कई मेडिकल चेकअप्स हुए हैं और डॉकटरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी की मां का हालचाल जानने के लिए अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा के विधायक और अन्य लोग पहुंचे हैं। खबर है कि पीएम मोदी भी मां का हाल जानने के लिए अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं।
