शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर

by Kakajee News

रायगढ़। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना चक्रधरनगर में जशपुर जिले की रहने वाली युवती द्वारा पंजरीप्लाट रायगढ़ में रहने वाले दुर्गेश साहू द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है । आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । पीडि़ता ने बताया कि वर्ष 2013 से जनवरी 2019 तक टी. व्ही. टावर दीनदयाल कालोनी छोटे अतरमुडा में किराये के मकान में रहती थी । उसी दरम्यान एम दिन कमला नेहरू पार्क चक्रधर नगर में दुर्गेश साहू से मुलाकात हुआ । धीरे-धीरे जान पहचान होने के बाद दोनो लगातार मिलते रहे । जनवरी 2018 में दुर्गेश साहू किराये मकान में शादी करूंगा कहकर जबरजस्ती संबंध बनाया । उसके बाद से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा पर शादी की बात को टाल जाता था। 13 जनवरी 2019 को शादी की बात से साफ इंकार दिया । तब अपने घर जशपुर चली गई, दुर्गेश साहू द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध और धोखा देने से दु:खी थी और दुर्गेश साहू पर कार्यवाही के लिये वापस रायगढ़ आकर रिपोर्ट दर्ज करायी, पीडि़ता के रिपोर्ट पर आरोपी दुर्गेश साहू पिता छोटे लाल साहू उम्र 32 वर्ष ग्राम रायपुरा सक्ति वर्तमान निवासी पंजरी प्लांट चक्रधरनगर के विरूद्ध धारा 376 भादंवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts

Leave a Comment