लैलूंगा के कर्रानाला जंगल में अधेड़ पर जानलेवा हमला, दो आरोपियों पर लूटपाट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, दोनों गिरफ्तार

by Kakajee News

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना में ग्राम भकुर्रा निवासी पुरूषोत्तम यादव पर 06 जनवरी की रात्रि मोटर सायकल पर घर आते समय कर्रानाला एवं लेदरी महुआ जंगल के बीच दुरजो यादव (बोधराम यादव) एवं कपिल राठिया नाम के व्यक्ति लूटपाट के नियत से लाठी से सिर एवं चाकू में गर्दन से मारकर गंभीर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट आहत के भतीजा द्वारा दर्ज कराया गया है । आहत की स्थिति को देखते हुए ईलाज के लिये लैलूंगा से रायगढ़ रिफर किया गया है । लैलूंगा पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भकुर्रा निवासी पुरूषोत्तम यादव (उम्र 40 वर्ष) 06 जनवरी की रात्रि करीब 09-10 बजे कर्रानाला से अपने मोटर सायकल सुपर स्लेण्डर में अपने गांव भकुर्रा वापस आ रहा था। कर्रानाला एवं लेदरी महुआ के बीच जंगल में दुरजो यादव (बोधराम यादव), कपिल राठिया और उनका एक साथी रास्ते में रोककर सिर में लाठी और गर्दन में चाकू से मारकर घायल कर दिये और आहत के जेब में रखे रूपयों को दुरजो (बोधराम) यादव लूट लिया था । आहत को डायल 112 की ईआरव्ही वाहन में लैलूंगा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां से उसे रायगढ़ रिफर किया गया है । घटना के संबंध में आहत के भतीजे रवि राम यादव की रिपोर्ट पर धारा 307,394,34 आरोपी बोधराम यादव, कपिल राठिया के विरूद्ध दर्ज किया गया । थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक एल.पी. पटेल द्वारा दोनों आरोपी बोधराम उर्फ दुरजो यादव पिता समारू उम्र 35 साल निवासी केकराझरिया थाना लैलूंगा एवं कपिल राठिया पिता झनकराम राठिया उम्र 40 वर्ष निवासी तिलाईदरहा थाना लैलूंगा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है, जिनकी गिरफ्तार की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा जा रहा है ।

Related Posts

Leave a Comment