जोन सब्जी मार्केट में जगह को लेकर पहले ही दिन सिर फुटव्वल,दो पक्षो में हुई जमकर मारपीट, फिर चाकूबाजी, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

by Kakajee News

रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्री कॉलेज के सामने निगम की ओर से बनाये गए नए सब्जी मार्केट में पहले ही दिन अपना जगह बनाने के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गया। पूरी घटना कल शाम 4 बजे की है ।
घटना के बाद दोनों पक्ष चक्रधर नगर थाना पहुँचे जहां पुलिस ने घायल युवकों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया । मिली जानकारी अनुसार दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी कर लिया है। घायल युवको में एक रियश सारथी पिता कमल सिंह सारथी उम्र 16 वर्ष निवासी पंजीरी प्लांट और दूसरा विनय देवांगन निवासी प्रेम नगर के रहने वाले है। फिलहाल घायल युवकों का इलाज जारी है।

Related Posts

Leave a Comment