स्वच्छताकर्मियों को पीएफ की राशि एवं स्वच्छता दीदीयों को कलेक्टर दर मानदेय शीघ्र ही प्रदाय की जावेंरू सुभाष पाण्डेय

by Kakajee News

रायगढ़. नगर पालिक निगम के पूर्व सभापति पार्षद एवं स्वच्छता सलाहकार समिति के सदस्य सुभाष पाण्डेय ने नगर निगम में कार्यरत् स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छता दीदीयों के मांग का समर्थन करते हुए महापौर एवं आयुक्त से शीघ्र ही पूर्ण करने का निवेदन किया है। स्वच्छता कर्मियों के पी0एफ0 की राशि जो कि प्लेस्मेंट एजेंसी द्वारा पूर्व में जमा की जा चुकी है। उक्त राशि को स्वच्छता कर्मियों के खाते में शीघ्र जमा की जावें। चूकि उक्त राशि पे उनका हक है अन्य मद में उक्त राशि का व्यय करना अर्थिक अनियमितता की श्रेणी में आता है। स्वच्छता दीदीयों को कलेक्टर दर में मानदेय की राशि प्रदान की जावें तथा उन्हे सुरक्षा और स्वास्थ्य बीमा के भी सुविधा उपलब्ध कराई जावें। चूकि स्वच्छता महाअभियान का नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा आगाज किया गया है। उक्त अभियान को सफल बनाने में स्वच्छताकर्मी एवं स्वच्छता दीदीयों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। अतः इनकी मूलभूत समस्याओं को शीघ्र ही निराकरण करें। जिससे की नगर वासियों को इनके हड़ताल से परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Related Posts

Leave a Comment