ललितपुर में पेशी पर आए ससुर को देख बहू ने खोया आपा, कचहरी में चप्पलों से कर दी पिटाई

by Kakajee News

यूपी के ललितपुर में एक व्यक्ति को महिला के पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां कोर्ट पर पेशी पर आए ससुरल को देखकर कचहरी में मौजूद बहू ने आपा खो दिया। महिला ने ससुरल को पहले पकड़ा इसके बाद उन्हें चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार महिला ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाया। महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया था।
ललितपुर जिले के नाराहट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की मध्य प्रदेश के जिला सागर के एक गांव में उसकी ससुराल है। महिला ने बताया कि शादी के बाद ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर परेशान करने लगे। इसको लेकर महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। दोनों का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।
बताते हैं कि इसी मुकदमे की पेशी के चलते महिला और उसके घरवाले कचहरी पहुंचे थे। ससुराल पक्ष के लोग भी पेशी के लिए ललितपुर कचहरी आए थे। इसी बीच महिला की नजर जब ससुराल वालों पर पड़ी तो उसका खून खौल उठा। उसने ससुरल की गिरेबां पकड़र उसे खरी-खोटी सुनाने लगी। इसके बाद महिला ने चप्पल निकाली और ससुर को पीटना शुरू कर दिया। महिला द्वारा ससुर को चप्पलों से पीटे जाने का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

महिला ने ससुर पर लगाए कई गंभीर आरोप
दिन दहाड़े कचहरी में ससुर को पीट रही महिला को देखकर वहां जमावड़ा लगा गया। बताया जा रहा है कि महिला की एक बेटी भी है। उसका आरोप था कि ससुर की वजह से ही वह अपनी ससुराल में रह नहीं पा रही है। ससुर बहू को खाने-पीने के लिए भी नहीं देता था। इसी से परेशान होकर उसने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

Related Posts

Leave a Comment