सफल होने वाली है नासा की दस साल की मेहनत, मंगल ग्रह पर पहुंचने को है यान

by Kakajee News

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की 10 साल की मेहनत सफल होने वाली है। मंगल पर जीवन की खोज के लिए गया Perseverance रोवर ग्रह सतह पर लैंडिंग करने वाला है। यह पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था। यह मिशन अबतक का सबसे एडवांस रोबॉटिक एक्सप्लोरर है। Perseverance रोवर 29.25 करोड़ मील की दूरी तय करके लाल ग्रह पर जीवन की तलाश करेगा। नासा का यह रोवर 23 कैमरों से लैंस है। जिसमें वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड होगा। इसमें दो माइक्रोफोन भी लगे हैं। रोवर के साथ दूसरे ग्रह पर जाना वाला हेलिकॉप्टर Ingenuity भी शामिल है। लैंडिंग के लिए Perseverance को कमांड दे दिया गया है। नासा की टीम ऑर्बिटर की सहायता से चेक करेगी यह लैंडिंग सुरक्षित हुई या नहीं। Perseverance पर कमांड्स सेट है, लेकिन वैज्ञानिक मंगल पर चलने, चट्टानों पर लेजर मारने और सैंपल कलेक्ट करने से पहले गाइड करेंगे।
इस ऐतिहासिक पल की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। नासा के वेबसाइट, एप, सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय समय अनुसार 12.45 बजे शामिल हो सकते हैं। लैंडिंग को सीधे तौर पर नहीं देखा जा सकता लेकिन मिशन कंट्रोल टीम लैंडिंग की इसकी पुष्टि करेगा। वहीं Perseverance के नाम पर फेसबुक और ट्विटर पर अकाउंट है, इससे भी जुड़ा जा सकते है।

Related Posts

Leave a Comment