कोरोना महामारी के खिलाफ भारत ने अपनी जंग को निर्णायक मोड़ पर ले जाने का बड़ा फैसला लिया है। देशभर में टीकाकरण के ड्राइ रन के बाद मोदी सरकार ने 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरुआत करने का ऐलान कर दिया। कोरोना के खिलाफ यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा। राज्यों में तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पहले ही कह चुके हैं कि पूरे देश में वैक्सीन पूरी तरह फ्री लगाई जाएगी। फिर भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक रैली में कहा कि वे कोरोना की वैक्सीन फ्री में लगाने की व्यवस्था कर रही हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी कोरोना वैक्सीन फ्री करने की अपील की है। वहीं पंजाब सरकार में मंत्री भारत भूषण आसू ने कहा है कि उनके राज्य में भी तैयार पूरी है। वे इस सफलता के लिए वैज्ञानिकों को श्रेय देते हैं।
पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को टीके लगाए जाने का प्लान है। ये टीके स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही पुलिसकर्मियों, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाए जाएंगे। शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बता दें, भारत सरकार ने दो स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को अनुमति दी है।
304
previous post
