मंदिर के सामने तलवार लहरा रहा युवक पहुंचा जेल

by Kakajee News

रायगढ़। केवड़ाबाड़ी लक्ष्मीपुर चौक स्थित महादेव मंदिर के पास खुलेआम तलवार लेकर लोगों को डराते-धमकाते एक युवक को कोतवाली पुलिस ने मय हथियार आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कल कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन, जुआ-सट्टा, शराब के साथ सार्वजनिक स्थान निकले महादेव मंदिर केवडाबाडी के पास हाथ में तलवार लेकर हवा में लहराते, लोगो को डराते धमकाते युवक धीरज बेहरा ऊर्फ बगीरा पिता धजरंग बेहरा उम्र 28 वर्ष निवासी बापूनगर थाना कोतवाली रायगढ़ को हिरासत में लिया गया । आरोपी से एक लोहे की तलवार जप्त की धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Posts

Leave a Comment