प्रपोज करने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, भगवान की कृपा से बन जाएगी जोड़ी

by Kakajee News

फरवरी के दूसरा सप्ताह शुरू होते ही प्यार मोहब्बत अपनी चरम सीमा पर आ जाती है। इस सप्ताह को मोहब्बत का सप्ताह भी कहते है। इस सप्ताह लड़के या लड़की अपने प्यार की तलाश में निकल जाते है। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन पर कपल्स एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। अगर आपको किसी से बेहद मोहब्बत है और उसे इस बात को बताना चाहते हैं, तो बिना देर किए इस दिन उन्हें प्रपोज कर दीजिए। लेकिन प्रपोज करने से पहले यह जरूर देखना कि उस समय शुभ मुहूर्त है या फिर नहीं। क्योंकि अगर राहुकाल चल रहा है तो इस समय प्रपोज बिल्कुल भी न करें।

प्रपोज डे का शुभ मुहूर्त-
अमृत काल – दोपहर 01 बजकर 13 – दोपहर 02 बजकर 47
अमृत – सर्वोत्तम – सुबह 08 बजकर 32 – सुबह 09 बजकर 55
रात 09 बजकर 27 – रात 11 बजकर 04

राहुकाल में न करें प्रपोज
वैलेंटाइन वीक आरंभ हो चुका है। इस वीक के अनुसार आज प्रपोज डे है। यदि आप भी किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं आज पंचांग के अनुसार बनने वाले अशुभ मुहूर्त के बारे में जान लें. मान्यता अनुसार राहुकाल में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। माना जाता है कि राहुकाल में किए गए कार्य का फल अच्छा नहीं होता है। आज के पंचांग के अनुसार जानें- 8 फरवरी को बनने वाले अशुभ मुहूर्त

कालवेला – सुबह 07:49 – सुबह 08:33
राहु काल – दोपहर 12:35 – दोपहर 01:58
यमगण्ड – सुबह 08:27 – सुबह 09:50
यमघण्ट – सुबह 09:17 – सुबह 10:01
गुलिक काल – सुबह 11:12 – दोपहर 12:35
दुष्ट मुहूर्त – दोपहर 12:13 – दोपहर 12:57
कुलिक – दोपहर 12:13 – दोपहर 12:57
कंटक – शाम 04:37 – शाम 05:21

Related Posts