अजब-गजब मामलाः अब यहां बजरंगबली को जारी हो गया नोटिस, सप्ताह भर में कार्रवाई की दी चेतावनी, क्या है पूरा मामला, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

डेस्क न्यूज। इंडियन रेलवे ने मंदिर में विराजमान बजरंग बली भगवान को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में बजरंग बली को ही अतिक्रमणकारी बताते हुए सात दिवस के भीतर अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। साथ ही साथ चेतावनी जारी करते हुए अतिक्रमण नही हटाने पर रेलवे स्वयं कार्रवाई करेगा और जेसीबी आदि का खर्च की वसूली बजरंग बली से लेने की बात कही गई है।


इस समय ग्वालियर – श्योपुर ब्रॉडगेज लाइन का काम चल रहा है। मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील में हनुमान जी का मंदिर ब्रॉडगेज लाइन के बीच में आ रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि यह मंदिर रेलवे की जमीन है इसलिए भारतीय रेलवे ने बजरंगबली को ही नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस को मंदिर पर भी पंहुचा दिया गया है।


इस नोटिस में भगवान हनुमान जी को अतिक्रमण बताते हुए लिखा है कि आपने रेलवे की जमीन पर में मकान बनाकर अतिक्रमण किया है, 7 दिन के अंदर इसे हटा लें वरना आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नो में लिखा है कि इस नोटिस के मिलने के 7 दिन के अंदर रे भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाकर रेलवे भूमि को खा करें अन्यथा आपके द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसका हर्ज एवं खर्च की जिम्मेदारी स्वयं आपकी ( भगवान बजरंग बली की) होगी।


बजरंगबली को दिए गए इस नोटिस की प्रति सहायक मंडल अभियंता ग्वालियर और जीआरपी थाना प्रभारी ग्वालियर को भी भेजी गई है। नोटिस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Related Posts

Leave a Comment