फ्लाइट के टॉयलेट में सिगरेट पीते पकड़ी गई ऐश्वर्या राय! पकड़े जाने पर दिया शाहरुख खान का हवाला

by Kakajee News

मुंबई से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के कर्मचारियों ने एक युवती को टॉयलेट में सिगरेट पीते हुए पकड़ लिया।

बताया जा कि युवती मुंबई से रांची जा रही थी। वहीं, जब युवती पकड़ी गई तो उसने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का भी हवाला दिया। फिलहाल युवती के खिलाफ एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस युवती को फ्लाइट में सिगरेट पीते पकड़ा गया है उसका नाम ऐश्वर्या राय है और पकड़े जाने पर उसने दावा किया है कि वह मुंबई में शाहरुख खान से मिलने गई थी। वहीं से वापस रांची लौट रही थी।


ऐश्वर्या ने दावा करते हुए कहा है कि उसने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर एक ब्लॉग लिखा था। इसी सिलसिले में वह शाहरुख खान से मिलने के लिए मुंबई गई थी। हालांकि, उसकी मुलाकात शाहरुख खान से हो सकी या नहीं, इस मसले पर उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया।

Related Posts

Leave a Comment