भागवत कथा से समाजिक समरसता एवं सतभावना होता है संचार : सुभाष पाण्डेय, बावलीकुंआ में आयोजित भागवत कथा का सुभाष पाण्डेय ने किया रसपान

by Kakajee News

रायगढ़ : नगर निगम के पूर्व सभापति भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने बावलीकुंआ सर्वेस्वरी नगर क्षेत्र में महिला मण्डल फ्रेण्ड कला समिति द्वारा भागवत कथा का आयोजन दिनांक 15 फरवरी से 23 फरवरी तक किया जा रहा है में सम्मिलित होकर भागवत कथा का वाचन श्रवण किये एवं महाराज जी श्री बृजराज कृष्णदास महाराज वृदावंन का आर्शिवाद ग्रहण किया।

कथावाचक श्री बृजरात कृष्णदास महाराज के द्वारा भागवत कथा के माध्यम से भगवान कृष्ण का एवं भोले बाबा शिवशंकर के तथा पार्वती माता के चरित्र का बखुबी चित्रण किया जा रहा है। कथा स्थल पर सैकड़ों की संख्याओं में महिलाओं एवं नागरिकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।

पार्षद सुभाष पाण्डेय ने बताया कि भागवत कथा के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक सद्भावना एवं सामाजिक समरसता तथा समाज में एकता की भावना का अदुरभाव हो रहा है। महिला मण्डल के द्वारा आयोजित इस भव्य समरोह के धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सुभाष पाण्डेय के साथ पूर्व पार्षद ज्ञानू मोदी तथा सामाजिक कार्यकर्ता लल्ला देवांगन सहित अनेक साथी कथा का श्रवण किये।

Related Posts

Leave a Comment