इतनी महंगाई में इतना सस्‍ता कैसे! स‍िर्फ 7 हजार में ‘हेलीकॉप्‍टर’ में हो सकती है दुल्‍हन‍िया की व‍िदाई

by Kakajee News

बि‍हार के सीवान में हेलीकॉप्टर वाली कार चर्चा का विषय बना हुआ है. शादी विवाह के सीजन में हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली यह कार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस कार को हेलीकॉप्टर का रूप दिया गया है, जो दूल्हा-दुल्हन को खूब पसंद आ रही है.

इस महंगाई के दौर में जो दूल्‍हा अपनी दुल्‍हन को हेलीकॉप्‍ट से घर लाने का सपना पूरा नहीं कर सकता है वो इस कार की बुक‍िंग करवा रहा है. इस कार चालक का कहना है क‍ि उन्‍हें शाद‍ियों के सीजन में अच्‍छी खासी बुक‍िंग म‍िल जाती है.

दूल्हा-दुल्हन को लाने के लिए यह हेलीकॉप्टर के तर्ज पर बनाई गई कार लोग को भी खूब पसंद आ रही है. इस कार को हेलीकॉप्टर का रूप दिया गया है. कार में पंख भी है, जो मोटर के सहारे चलता है. लाइट से इस कार को सजाया गया है. दिन हो या रात यह कार जिस रास्ते से गुजरती है देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ जाती है.

इस कार को 5000 हजार से लेकर 7000 हजार तक एक द‍िन के ल‍िए बुक क‍िया जा सकता है. तो वहीं इस कार का एक द‍िन का खर्च 1000 से 1500 आता है, जिससे चालक (मालिक) को अच्छी बचत हो जाती है. चालक ने बताया कि शादी विवाह के सीजन में इसकी डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में इनकी कमाई भी खूब हो रही है, तो दूसरी तरफ यह कार दूल्हा का बैठाकर दुल्हन लाने जाता है तो आकर्षण का केंद्र बना रहता है. लोग खूब देखते है. जहां यह कार रुकती है लोग कार नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर ही कहते हैं.

Related Posts

Leave a Comment