बाघ की दहाड़ से घरों में दुबके ग्रामीण, कइयों ने तो गांव छोड़ा…!, मवेशियों को बना रहा अपना शिकार, अलर्ट जारी…..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News



बलरामपुर। पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बाघ का आतंक देखा जा रहा है।  बाघ अलग अलग जिले के जंगलों में घूम कर जंगली जानवरों के अलावा जंगल से सटे हुए गांव में भी पहुंच कर उनके मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। अब बाघ को कैलाशपुर जंगल मे देखे जाने की बात कही जा रही है। बाघ के डर से कई लोगो के गांव छोड़ने की बात भी कही जा रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर इलाके के जंगल  में इन दिनों  यह बाघ विचरण कर रहा है। कई बार उसकी दहाड़ सुनाई दी है। जिसकी वजह से लोग काफी दहशत में है। यहीं पास अंबिकापुर-बनारस मार्ग भी है। इस कारण से वन विभाग की टीम बाघ पर विशेष रूप से निगरानी कर रही है। लोगों से भी जंगल की ओर नहीं जाने को कहा गया है।

बताया गया कि कुछ लोग मंगलवार की सुबह कैलाशपुर जंगल की तरफ गए थे। इसी दौरान उन्होंने बाघ को देखा था। इसके बाद वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई थी। यह जंगल ग्राम मोरन और खरहरा नाले के बीच है। इस वजह से वन विभाग और पुलिस की टीम कड़ी निगरानी रख रही है। वे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को सुरक्षित वहां से निकाल रहे हैं।

उधर, यही बाघ मंगलवार शाम को खरहरा जंगल में पहुंच गया था। यहां भी लोगों ने उसे विचरण करते देखा है। इस वजह से भी लोग और डरे हुए हैं। एक सप्ताह पहले इसी बाघ ने ही ग्राम पेंडारी के एकनारा पारा में एक बैल को मार डाला था। ग्रामीणों के अनुसार 3 दिन तक उसने बैल का मांस खाया था। इस घटना के एक महीने पहले बाघ ने सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र में कई मवेशियों की जान ले ली थी।

Related Posts

Leave a Comment